* सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल – कार्रवाई कब? 🚨
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज की युवा पीढ़ी इस कदर दिशा भटक रही है की उन्हें अपने जीवन व आने वाले भविष्य की रत्तीभर भी फिक्र नही है। यहाँ तक कि अपनी मनमानी व अय्यासी के चलते दुसरो की जान तक को जोखिम में डालने से भी कोई परहेज नही कर रहे। शहर में ऐसे युवा खुलेआम बुलेट बाइको से स्टंट करते हए देखे जा सकते है इन बाइको में मोडिफाई साइलेंसर लगे होते है जिनके माध्यम से तेज शोर के साथ पटाखे फोड़ते है। जिसके कारण आगे चल रहे राहगीरों व वाहन चालकों का ध्यान भटक जाता है वहीं दुर्घटनाओं की आशंका प्रबल हो जाती है। रील्स बनाने के लिए युवा जान हथेली पर रख रहे हैं। ऐसी हरकतें न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि गंभीर हादसों को न्योता देती हैं। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि इन बाइकर्स के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस थाने के सामने से गुजरकर भी इनको इस तरह की छिछोरी हरकते करने पर कोई भय नही है। कहने को तो शहर में ट्रैफिक पुलिस चालान की प्रकिया में लगी रहती है मगर हैरान करने वाली बात ये भी है कि इनको ये स्टंटबाज व मोडिफाई बुलेट राजा नज़र क्यो नही आते। आखिरकार ऐसे मनचलों के हौसले क्यो बुलंद है। ऐसे में कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह तो खड़ा हो ही रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों को उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी मोनिटरिंग में संज्ञान लेकर आमजन को राहत प्रदान करनी चाइये। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित कर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।





