विधिक जागरूकता कार्यकमों के प्रचार प्रसार हेतु मोबाईल वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शुक्रवार को तालुका विधिक सेवा समिति देवली द्वारा सचल विधिक सेवा केन्द्र मोबाईल वैन को हरी झण्डी दिखाकर देवली में स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता कार्यकमों के प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया गया। मोबाईल वैन का संचालन आमजन को विधिक जागरूकता उपलब्ध करवाने हेत दिनांक 18.07.2025 से दिनांक 22.07.2025 तक देवली सहित ग्रामीण क्षेत्रों में किया जावेगा।

दिनांक 18.07.2025 को मोबाईल वैन का संचालन रिकोएरिया देवली, ग्राम नेगडिया, कल्याणपुरा एवं स्थानीय देवली में किया जाकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया एवं ग्रामीणों को बाल विवाह रोकथाम, महिलाओं एवं बच्चों के संरक्षण से संबंधित अधिकार, सम्पति के अधिकार, दहेज उत्पीड़न अधिनियम, बालश्रम, घरेलू हिंसा, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, मानसिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर तबके के लोगों के लिए संचालित योजनाओं, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम, पोश एक्ट, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011, गिरफ्तार अथवा रिमाण्ड स्टेज मिलने वाली विधिक सहायता, एवं नालसा हेल्पलाईन नम्बर 15100, नालसा पोर्टल, स्थाई लोक अदालत, मासिक लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी प्रदान की गई। मोबाईल वैन के रवानगी के समय सचिव, तालुका विधिक सेवा समिति विजय गौड़, सहित अधिवक्तागण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *