देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। गुरुवार को श्री अग्रसेन शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय में भाई बहन के प्यार प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। अध्यापिका प्रियंका जैन ने बताया की प्रधानाध्यापक महेश अग्रवाल के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने छात्रों और सहेलियों को राखी बांधकर मिठाई खिला कर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। महेश अग्रवाल सुनीता अजमेरा प्रियंका जैन हनुमान शकुंतला ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी और सभी को ऐसे ही प्यार से रहने और एक दूसरे की मदद करने की प्रेरणा दी। प्रधानाध्यापक महेश ने समस्त अध्यापक स्टाफ ओर छात्र छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






