देवली निवासी भाजपा OBC मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री रामेश्वर गुर्जर बने लाड़नू नगर पालिका चुनाव प्रभारी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को गति देते हुए भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा देवली निवासी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामेश्वर गुर्जर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें लाड़नू नगर पालिका चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। रामेश्वर गुर्जर की इस नियुक्ति से लाड़नू और देवली क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठनात्मक कार्यों में उनके लंबे अनुभव और रणनीति कौशल से लाड़नू निकाय चुनाव में पार्टी प्रबंधन को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, जताया हर्ष नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गुर्जर का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी लाड़नू नगर पालिका चुनाव में एकजुट होकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। संगठन की मजबूती और जीत प्राथमिकता चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने पर श्री रामेश्वर गुर्जर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और स्थानीय विकास के मुद्दों को प्रमुखता से जनता के बीच ले जाया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *