भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी में दिव्यांश भारद्वाज को प्रदेश मंत्री व दक्ष जैन को सह प्रभारी की जिम्मेदारी।

* दिव्यांश सर्वश्रेष्ठ सरपंच का अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ सरपंच का अवार्ड प्राप्त करने वाले आवां के पूर्व सरपंच और वर्तमान प्रशासक दिव्यांश भारद्वाज भारतीय एम. को जनता युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया है। दिव्यांश ने अपनी ग्राम पंचायत को विकास की दृष्टि से प्रदेशभर में सर्वोच्च पायदान पर खड़ा किया है। दिव्यांश ने स्विट्जरलैंड से एमबीए करने के बाद राजनीति में कदम रखा और वे प्रदेश में सर्वाधिक मत प्रतिशत से आवां ग्राम के सरपंच का चुनाव जीता। उन्होंने गांव में कई नवाचार किए जिनकी प्रदेश में ही नहीं, देश में भी चर्चा हुई। कई प्रदेशों के प्रतिनिधि उनके विकास कार्य को देखने ग्राम आवां आए। ग्रामीण विकास में उनके अभूतपूर्व योगदान और संगठन कार्य को देखते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर मंत्री बनाया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा दिव्यांश से प्रभावित है और उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें बेस्ट सरपंच का अवार्ड दिया है। वे पूर्व मुख्यमंत्री राजे के करीब है। प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ आवां गए तब उन्होंने दिव्यांश के विकास कार्यों देखकर सार्वजनिक रूप से प्रशंसा की। इसी प्रकार देवली नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष नेमीचंद जैन के पुत्र दक्ष जैन को भी प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर दक्ष का स्वागत कर माल्यार्पण किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *