बस स्टैंड को यथावत रखने की मांग को लेकर व्यापार महासंघ सौंपेगा ज्ञापन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। व्यापार महासंघ के तत्वाधान में स्थानीय बस स्टेण्ड को यथावत उसी स्थान पर रखने की मांग को लेकर आगामी सोमवार को व्यापार महासंघ देवली के सानिध्य में ज्ञापन सौंपा जाएगा। महासंघ अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि सभी लोग ममता सर्किल, देवली से एकत्रित होंगे जहाँ शाम 4 बजे प्रसाशन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय द्वारा बजट घोषणा 2026-27 के क्रियान्वयन को लेकर देवली बाईपास पर कृषि मंडी के पास मुख्य सड़क पर करीब 7 हजार वर्गमीटर भूमि निःशुल्क आवंटित करने के लिए जिला कलक्टर टोंक को पत्र लिखा गया है।आशीष पंचोली ने बताया कि पूर्व में कृषि मंडी देवली से बाहर जाने के कारण पहले से ही देवली व्यापार को बहुत नुकसान पहुँचा है वही अब बस स्टैंड के देवली शहर से बाहर जाने पर व्यापारियों पर ये दोहरी चोट होगी। जबकि व्यापारी पहले से ही सदमे में है अब बस स्टैंड के बाहर जाने की बात सुनकर पागलपन की अवस्था मे पहुँच गए व व्यवहार में परिवर्तन देखा गया है वहीं चिड़चिड़े भी  हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *