देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश प्रतिनिधि कमलेश शर्मा के आवाहन पर आज नव नियुक्त सीबीईओ का चार्ज संभालने वाले एसबीओ प्रथम का स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान उन्हें पारंपरिक साफा बांधकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में शिक्षकों की विभिन्न लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विस्तृत चर्चा की गई। सीबीईओ ने शिक्षकों के मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी, मंत्री कैलाश शर्मा, जिला संगठन मंत्री प्रमोद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास चौधरी, कल्पना मीणा, निर्मला मीणा, राजू शर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। शिक्षक संघ शेखावत के पदाधिकारियों ने नए सीबीईओ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों में नई गति आएगी और शिक्षक वर्ग के हितों की रक्षा होगी। कार्यक्रम में सभी ने एकजुटता और सहयोग का संदेश दिया।सीबीईओ
ने उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे हमेशा शिक्षकों के कल्याण और शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए कार्य करेंगे।






