अभिरुचि शिविर छात्रों में मोजूद प्रतिभा को निखारने का अच्छा अवसर : प्रधान लाल मीणा

दूनी में 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर का हुआ समापन…..

*दूनी स्कूल में पीएम श्री योजना अंतर्गत कक्षा 6 से 8 के लिए था अभिरुचि शिविर*

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर का समापन रविवार को हुआ। शिविर प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि दूनी शहरी संकुल शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे शिविर का समापन अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर प्रधान लाल मीणा ने कहा कि इस प्रकार के अभिरुचि शिविर बालकों में मौजूद प्रतिभा को निखार कर बाहर लाने का अच्छा अवसर होता है तथा यह पीएम श्री विद्यालयों में ही नहीं अपितु समस्त राज्य की विद्यालयों में आयोजित होने चाहिए।प्राध्यापक गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि यह शिविर राजस्थान शिक्षा परिषद जयपुर के आदेश से पीएम श्री योजना अंतर्गत आयोजित किया जा रहा था। 15 दिवसीय शिविर कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राओं के लिए प्रातः 7:30 से 10:30 बजे तक 17 मई से 31 मई के बीच आयोजित हुआ। पीएम श्री योजना प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। बालक बालिकाओं ने विगत 15 दिवस में किए गए अपने-अपने कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें पोस्टर,चार्ट,गुलदस्ते,रंगोली, मेहंदी,मांडने,बंदनवार,आर्ट एंड क्राफ्ट,हस्त शिल्प आदि को सम्मिलित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने कहा कि बालकों के शैक्षणिक सुदृढ़ीकरण,कला, रचनात्मकता,खेल एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर आधारित था जिसमें बेसिक डिजिटल साक्षरता,कंप्यूटर,आत्मविश्वास के प्रति जागरूकता हेतु गतिविधिया,रोल प्ले,पहेलियां,एक्टिंग,क्राफ्ट, पोस्टर निर्माण,संगीत,नृत्य, नाटक,मेहंदी,मांडने,स्थानीय कला,मूर्ति निर्माण,मिट्टी के बर्तन बनाना, हस्त शिल्प,ब्यूटी एंड वैलनेस,योग,प्राणायाम खेलकूद,इंडोर-आउटडोर गेम्स, शतरंज कैरम,टेबल-टेनिस खो- खो,कबड्डी,दौड़,फुटबॉल,क्रिकेट हॉकी आदि खेल संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर सिखाए जाते थे। जिसमें बालक बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन हुआ।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शिवराज बराला,बालमुकुंद भारद्वाज आशीष खांडल सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य राम लक्ष्मण गुप्ता,शिक्षाविद सत्यनारायण तिवारी विद्यालय की पंचायत शिक्षिका श्वेता माथुर,संगीता जैन,योगा ट्रेनर दिव्यांशी जैन,वोकेशनल ट्रेनर पूजा सेन, मुरली सैनी,डांस ट्रेनर प्रेरणा राव,आरती गुर्जर,श्री राम गुर्जर सहित कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *