देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मंगलवार को हीरो मोटर्स देवली में हीरो एच एफ डीलक्स माइलेज टेस्टिंग कैंप का हुआ आयोजन किया गया।इसके तहत कंपनी से आये रजिस्टर्ड वर्कर्स वेदप्रकास व उनके सहयोगी द्वारा ग्राहकों को साथ लेकर कोटा रोड स्थित ग़ोयल पेट्रोल पंप से 10 गाड़ियों के काफिले को हीरो के जनरल मैनेजर दिनेश ग़ोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग़ोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि टेस्टिंग की प्रक्रिया के तहत ग़ोयल पेट्रोल पंप से उक्त डीलक्स दुपहिया वाहनों में निशुल्क रूप से पेट्रोल टैंक फुल करवाकर पेच की बावड़ी टोल तक कि लगभग 50 किलोमीटर तक यात्रा करवाई गई जो कि पुनः ग़ोयल पेट्रोल पंप पर आकर के विराम हुई। तत्पश्चात पेट्रोल पंप पर उक्त वाहनों के किलोमीटर के हिसाब से कंपनी के एक्सपर्ट द्वारा एवरेज का मेजरमेंट किया गया। जिसमें प्रति लीटर पेट्रोल के हिसाब से टॉप थ्री में बाइक चालक प्रथम पर प्रमोद 109.35,सेकंड शुभम पाराशर 98.35 व तीसरे नंबर पर रणजीत 97.71 रहे। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि गाड़ी को हमेशा 50 की स्पीड से नीचे ही चलाना चाइये जिससे कि गाड़ी का माइलेज बेस्ट रहता है। वहीं हीरो देवली के जनरल मैनेजर दिनेश ग़ोयल ने पटेल नगर स्थित ग़ोयल मोटर्स पर उक्त ग्राहकों का माल्यार्पण कर मुंह मीठा करवाते हुए स्वागत किया।





