|

दूनी के कालानाड़ा बालाजी धाम में 15 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक 108 श्री रामचरितमानस अखंड पाठ।

देवली/​दूनी:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के दूनी तहसील में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री कालानाड़ा बालाजी धाम मंदिर में एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। दिव्य दरबार में प्रथम बार आयोजित होने जा रहे इस ऐतिहासिक 108 श्री रामचरितमानस अखंड पाठ को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। ​पुजारी अतुल पाराशर ने बताया कि यह भव्य कार्यक्रम आगामी 15 जुलाई 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। मंदिर प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इस धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां ज़ोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। ​​आयोजन समिति, समस्त ग्रामवासियों एवं बालाजी धाम के भक्तों ने सभी धर्मप्रेमियों से इस महायज्ञ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। समिति ने आग्रह किया है कि सभी श्रद्धालु तन, मन और धन से अपना सहयोग प्रदान कर इस आयोजन को सफल बनाएं और धर्म लाभ अर्जित करें। ​इस अखंड पाठ में शामिल होने और सहयोग करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए रामायण सहयोग राशि 3100/- रुपये निर्धारित की गई है। आयोजन से जुड़ी अधिक जानकारी या सहयोग राशि जमा करने के लिए भक्त मोबाइल नंबर 9414424547 पर संपर्क कर सकते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *