देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। ग्राम पंचायत कुंचलवाड़ा कला में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा साफ सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा युवा नेता परमेश्वर खटीक ने बताया कि जहाजपुर-कोटड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा के 51वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के तहत ग्राम कुंचलवाड़ा कलाँ पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा गाँव मे साफ सफाई करवाई गई। इससे पूर्व सेवा पखवाड़े के तहत विधायक द्वारा माँ बिजासन गोशाला में गोमाता को गुड़ और चारा खिलाया। मां बिजासन के प्रांगण में माता रानी को भोग लगाकर कन्या भोज एवं कन्या पूजन किया गया । वहीं गाडौली महादेव प्रांगण में हुए रक्तदान शिविर में कुंचलवाड़ा के भाजपा कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचकर रक्तदान किया गया । इसी क्रम में सोमवार को ग्राम कुंचलवाड़ा कला में गांव में जाने वाले आम रास्तो में उग रहे बबूल के कांटो को हटवाया गया जिससे आने जाने वाले राहगीरों के लिये राह आसान हो गई । सरकारी विद्यालयों के बाहर पड़े कचरे के ढेरों को साफ किया गया वही गाँव के बंद पड़े नालों को साफ करवाया गया । सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम में गांव के सोहनलाल गुर्जर, पुष्पेंद्र शर्मा , परमेश्वर गुर्जर, लेखराज गुर्जर , दीपू सेन ,चेतन शर्मा ,बोहरा अंकल,दीपक शर्मा समेत कई ग्रामवासी उपस्थित थे।







