देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जन सेवा समिति देवली एवं कालेड़ा कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन (धर्मार्थ ट्रस्ट) कालेड़ा के संयुक्त तत्वावधान मे निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर शनिवार प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक राजस्थान पेंशनर भवन (तहसील परिसर) देवली मे शिविर लगाया गया। समिति अध्यक्ष कान सिंह राणावत ने बताया कि शिविर में कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन कृष्ण गोपाल के अनुभवी वेद्य राजेश शर्मा ने देशी दवाइयों से 62 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया वहीं निशुल्क आयुर्वेद दवाइयां वितरण की गई है। देशी दवाईयां वितरण में उपवैध्य सुरेश चंद्र लुहार एंव परिचारक रघुवीर वर्मा ने दवाईयां वितरण में सहायता की। संयोजक कन्हैया लाल लुनिवाल ने बताया कि शिविर मे श्वास, खांसी, मौसमी या पुराना नजला, , जुकाम, चर्म रोग, शिरथूल,, मुखपाक, मस्सा, अजिर्ण, उदर रोग, अतिसार, सन्धिवात, शोध,चर्मरोग, पांडू, पुरुष ग्रन्थिविकार ,मधुमेह, स्त्रियों के स्वेत प्रदर, पथरी, आदी के रोगियों की जांच कर आयुर्वेद ओषधि निशुल्क उपलब्ध कराई गई। शिविर में प्रबन्धक घीसालाल टैलर ,सत्यनारायण गोयल, राजेन्द्र कुमार शर्मा,प्रहलाद शर्मा ,सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, ,भवरलाल नायक, ,श्याम लाल पारीक, राजैन्द्र शर्मा सावर , दिनेश गोयल,बाबू लाल जैन ,महेन्द्र कुमार जोशी,लोकेश सैन,दुर्गा लाल खींची,महावीर कुमार शर्मा,रमेश त्रिपाठी, नवल किशोर जांगिड़ आदि ने सेवाएं दी हैं।





