विद्यालय, चारभुजा मंदिर और गौशाला में भेंट की राशि….
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली में कार्यरत प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश माहेश्वरी का अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय (समग्र शिक्षा, देवली) के पद पर स्थानांतरण होने पर विद्यालय परिवार की ओर से एक भव्य और भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग और स्टाफ ने श्री माहेश्वरी का तिलक लगाकर, साफा बांधकर और माला पहनाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया। इस भावुक क्षण में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। *प्रधानाचार्य माहेश्वरी ने विद्यालय में साउंड सिस्टम , चारभुजा मंदिर में ग्यारह हज़ार सहयोग राशि माइक साउंड हेतु और गौशाला में गायों के चारे हेतु इक्यावन सौ रुपए की राशि भेंट की।भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि समारोह में विशेष रूप से उपस्थित बंथली की प्रधानाचार्य अनिता लाठी और चंद्र प्रकाश माहेश्वरी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया और बधाई दी गई। इस विदाई वेला में स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अपने प्रिय प्रधानाचार्य का गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान शाला स्टाफ के शंकर लाल सोनी, रामप्रसाद प्रजापति, ओमप्रकाश सोनी और अक्षय पत्रीया ने भी अपना अभिनंदन प्रस्तुत किया। साथ ही, समस्त स्टाफ सदस्यों ने प्रधानाचार्य माहेश्वरी के साथ बिताए गए समय और उनके कुशल मार्गदर्शन के अनुभवों को मंच पर साझा किया। समारोह में विद्यालय परिवार के साथ-साथ ग्राम के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर रामकरण प्रजापति, छितर धाकड़, छितर डागर, शिवपाल नागर, सागर जांगिड़, रामस्वरूप पांचाल, रतन प्रजापति, दुर्गालाल नागर, राजेंद्र प्रजापति, संपत धाकड़, परमेश्वर धाकड़, अंतिमा गौतम, निर्मला धाकड़ सहित संपूर्ण विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रामकिशन मीणा ने विदाई समारोह में पधारे सभी अतिथियों, ग्रामीणों और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।







