उप जिला चिकित्सालय देवली में सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त तैनात किये गये सुरक्षा गार्ड।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उप जिला चिकित्सालय देवली में मरीजो के हित एवं बेहतर चिकित्सा व्यवस्था और परिसर मे अनावश्यक भीडभाड को रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा पुख्ता इतंजाम किये गये अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिसर में 24 घण्टे सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी उप जिला चिकित्सालय देवली रविराज सिंह ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए अब केवल मरीजो और उनके साथ एक ही आवश्यक परिजन को ही अस्पताल प्रवेश की अनुमति दी जावेगी। परिसर मे 24 घण्टे तैनात सुरक्षा गार्ड बिना वजह घुमने वाले तत्वो को एवं अनावश्यक भीडभाड को रोकेंगे। अस्पताल प्रशासन ने आमजन और मरीजो के परिजनो से अपील की है कि वह इस नई व्यवस्था मे सहयोग करें ताकि अस्पताल मे शांतिपूर्ण माहौल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *