“हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारो की गूंज के साथ शुरू होगी कांवड़ यात्रा।

eolikhabarexpress

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पवित्र सावन माह के सोमवार को शुभारंभ के साथ ही प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा बोर्ड गणेश जी स्थित पवित्र बनास नदी से सुबह 8:15 बजे कावड़ यात्रा प्रारंभ होकर पूरी आस्था और उत्साह के साथ शुरू होगी। गेरुआ वस्त्र धारण किए शिवभक्त (कांवड़िये) पवित्र बनास नदी से जल भरकर अपने गंतव्य के शिवालय की ओर बढ़ते हुए तेजाजी कॉलोनी क़ीर मोहल्ला स्थित अर्ध नारेश्वर मंदिर स्थित पहुंचेगे। सड़कों पर चारों ओर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे गूंज एवं श्रद्धा के साथ सावन के पहले सोमवार की शुरुआत करने जा रहे हैं ।जानकारी देते हुए देवली शहर एवं क्षेत्र की किन्नर पायल भाई (गधिपति) ने बताया कि श्रद्धालुओं की श्रद्धा अनुसार पहली बार इस नवनिर्मित मंदिर में कावड़ियों द्वारा जल चढ़ाया जाएगा ।कावड़ियों की यह यात्रा बोरडा गणेश मंदिर से शुरू होकर जहाजपुर चुंगी नाका, गुरुद्वारा के सामने से होती हुई छतरी चौराहा ममता, ममता सर्कल , कीर मोहल्ला होती हुई अर्धनरेश्वर मंदिर तेजाजी कॉलोनी पहुंचेगी। सुलभ यातायात एवं सुरक्षा के इंतजामों को लेकर देवली पुलिस जाप्ता भी साथ रहेगा। ​कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *