निःशुल्क लैंश प्रत्यारोपण शिविर 15 अगस्त को।

eolikhabarexpress

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)।जन सेवा समिति देवली एवं सहाय होस्पिटल मोती डूंगरी आई रिसर्च सेन्टर सोसाइटी द्वारा जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के आर्थिक सहयोग से आयोजित निःशुल्क लैंश प्रत्यारोपण शिविर हर आगामी 15 अगस्त को स्थान पैन्शनर भवन तहसील परिसर देवली
समय प्रातः 9 बजे दोपहर 1 बजे तक नैत्र रोगियों को जाच कर आवश्यक परामर्श एंव लैंस प्रत्यरोपण किया जाएगा। अध्यक्ष कान सिंह राणावत ने बताया कि नैत्र विशेषज्ञ .डा सोनू कुमार शर्मा.द्वारा आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके मोतियाबिंद आपरेशन किया जाएगा। मोतियाबिंद ऑपरेशन सहाय होस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर मे किया जाएगा। रोगियों को दवाईयां पट्टियाँ, चश्मा, भोजन, ठहराव निशुल्क व्यवस्था होगी। भर्ती रोगियों को जयपुर ले जाने तथा वापिस लाने की व्यवस्था होगी। शिविर सयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि मरीज अपना वोटर पहचान पत्र अथवा राशनकार्ड की प्रति व मोबाइल नंबर साथ में लाए। आपरेशन वाले मरीज नहा- धोकर नए कपड़े पहन कर आये। एक जोड़ी साफ कपड़े साथ लाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *