नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की आवश्यक बैठक संपन्न, एकजुट होकर चुनाव लड़ने का लिया संकल्प।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगर कांग्रेस कमेटी देवली के कार्यालय में आज ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।आगामी नगरपालिका चुनावों के मद्देनजर आयोजित इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी ईश्वर चंद खोईवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक की शुरुआत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रभारी के सामने मांग रखी कि चुनाव में केवल निष्ठावान, कर्मठ और कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति में विश्वास रखने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाए।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महादेव मीणा एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने प्रभारी ईश्वर चंद खोईवाल का माला व साफी पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश गर्ग, सत्यनारायण बुलिया, कुंदन नथैया, सत्यनारायण सरसडी, गोवर्धन कंछल,पंकज जैन, रामनिवास मीना, सोहनलाल ठागरिया, रामसिंह मीणा, अम्बालाल मौर्या, सलीम खान, टीकम सेन और रोहित चंदेल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने चुनाव रणनीति को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।ये *कार्यकर्ता रहे उपस्थित। इस दौरान बैठक में सम्मी भाई, राहुल सुवालका, नन्द किशोर माली, राजू ग्वाला, मोतीलाल ठागरिया, राजीव जैन, अब्दुल हमीद, सलीम खान, राजू पाठक, सम्पत सुवालका, रामकिशन बैरवा, अख्तर खान और नीरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजीव जैन द्वारा साझा की गई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *