टोंक से मेडिकल टीम अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना।

Deolikhabarexpress

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान सरकार की ओर से नियुक्त मेडिकल टीम बुधवार को टोंक के सआदत हॉस्पिटल से रवाना हुई। यह टीम बालटाल बेस कैंप एवं बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के समीप यात्रा अवधि के दौरान अपनी चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करेगी। सआदत हॉस्पिटल से डॉ. हनुमान प्रसाद, नर्सिंग ऑफिसर विकास वैष्णव एवं लैब तकनीशियन सुमेर सिंह चौधरी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए रवाना किया गया। टीम यात्रा मार्ग में आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक चिकित्सा परामर्श, प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी। अमरनाथ यात्रा जैसे दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में सेवाएं देना चिकित्सा कर्मियों के लिए गर्व और समर्पण का विषय है। स्थानीय नागरिकों एवं अस्पताल परिवार ने मेडिकल टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं सुरक्षित सेवा कार्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *