स्काउट गाइड के जिला परिषद अधिवेशन में द्वारका प्रसाद प्रजापत,जगदीश गुजर को मिला दीर्घ सेवा अलंकार।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड का जिला परिषद वार्षिक अधिवेशन लक्ष्मी बाई महाविद्यालय मालपुरा में आयोजित हुआ। जिसमें स्काउट गाइड की श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिय स्थानीय संघ देवली से द्वारका प्रसाद प्रजापत, जगदीश गुजर को दीर्घ सेवा अलंकार से सम्मानित किया गया वही अपनी योग्यता अभिवृद्धि कर देवड़ावास से शा शिक्षका झिलमवती ,महात्मा गांधी नगरफोर्ट से लाड भाई शर्मा, आंवा से ज्योति सांसी को हिमालय हुड़ वेज प्रदान किया गया। वहीं नेशनल एडवेंचर कैंप मनाली हिमाचल प्रदेश में भाग लेंने वाले मुकेश प्रजापति,खेमराज मीणा,अनिल गौतम, द्वारका प्रसाद प्रजापत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मालपुरा कपिल शर्मा,सा राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत जोशी,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुबेसिंह यादव, देवली – मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अर्जुन लाल बुनकर की मौजूदगी में ये सम्मान प्राप्त किया। इसके लिए टोंक सी ओ सुरेन्द्र कुमार ने देवली स्थानीय संघ की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएं दी इस अवसर पर देवली ब्लॉक से पवन सेन बद्री लाल कहार, गणपत सिंह , कमलेश नागवंश आदि ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *