जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति के नए सदस्यों का मनोनयन:भाजपा नेताओं का जताया आभार।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड देवली में ‘जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति’ के नए सदस्यों का मनोनयन किया गया है। समिति के पुनर्गठन और मनोनयन के बाद नए सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर , जिला प्रभारी मंत्री हीरा लाल नागर, कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ओर देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर का आभार ओर धन्यवाद ज्ञापित किया है। बता दे की राजस्थान सरकार के जन अभियोग निराकरण विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समितियों के लिए गैर-सरकारी सदस्यों का मनोनयन किया गया है, जिसके बाद नवनियुक्त कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा शीर्ष भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया जा रहा है। इस समिति का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं, शिकायतों और अभाव अभियोग से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाकर उनके त्वरित निवारण की दिशा में कार्य करना है। जारी सूची के अनुसार समिति में सामाजिक संतुलन का ध्यान रखते हुए सामान्य वर्ग से 3, एससी (SC) वर्ग से 1 और एसटी (ST) वर्ग से 1 सदस्य को शामिल किया गया है:
सामान्य वर्ग:
रणवीर सिंह चौहान (निवासी: प्रताप नारायणी नगर, जयपुर रोड, देवली)
अंकित जैन डाबर (निवासी: नेहरू मार्केट, देवली)
नारायण धाकड़ (निवासी: ग्राम रतनपुरा, देवली)
अनुसूचित जाति (SC) वर्ग:
बंशी मेघवंशी (निवासी: एजेंसी एरिया, देवली)
अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग:
मुकेश मीणा (निवासी: बीसलपुर कॉलोनी, देवली)





