कलाल समाज के आराध्य सहस्त्र बाहु भगवान अर्जुन जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। रविवार को हैहय कलाल समाज संस्थान, देवली की त्रेमासिक बैठक डा रतन लाल सुवालका की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। बैठक मे समाज के कई गणमान्य सदस्य जिनमे समाज संरक्षक रामस्वरूप सुवालका, दलेल सिधव,  कैलाश चंद्र सुवालका, सम्पत राम सुवालका, प्रहलाद मेवाड़ा,सत्यनारायण सुवालका, प्रदीप  सुवालका, समाज के पदाधिकारी धर्मचंद , युवा अध्यक्ष अनिल सुवालका, विधि सलाहकार  बंसीलाल व अन्य सदस्य केशव जायसवाल, कमल , लादू लाल सुवालका आदि उपस्थित रहे। आज सर्व सम्मती से यह निर्णय लिया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कलाल समाज के आराध्य सहस्त्र बाहु भगवान अर्जुन जी की जयंती हर्ष एवं उल्लाहस के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर समाज के वर्ष 2025-26 मे सेकेंडरी, सीनियर सेकंडरी, कॉलेज / विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं,  सेवानिवृत कर्मचारियों व वृद्ध जानो सम्मानित किया जायेगा। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने इस सत्र का वार्षिक शुल्क जमा करवाया। बैठक का संचालन  कैलाश चंद्र सुवालका द्वारा किया गया तथा धर्मचंद मेवाड़ा ने सभी का आभार प्रकट किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *