पीएम श्री स्कूल दूनी से निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान को उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी एवं प्राध्यापक सीमा शेर ने बताया कि विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को स्थानीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं विश्व में भारत का नेतृत्व पर विशाल सेवा संकल्प कलश यात्रा निकाली। पीएम श्री स्कूल से लेकर सदर बाजार तक विकसित भारत अभियान के तहत जन सेवा संकल्प कलश यात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ किया गया। पीएम श्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने अवगत कराया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान माह के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए विद्यालयों में मेरे सपनों का भारत और राजस्थान विषय पर भाषण,निबंध,आशु भाषण,वाद-विवाद प्रतियोगिता,पेंटिंग, रंगोली,कहानी पढ़ो,कक्षा कक्ष स्वच्छता,कार्यालय स्वच्छता, सामुदायिक जागरूकता आदि कहीं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर नगरपालिका के अधिशासी अभियंता भीम सिंह गुर्जर,महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष पारीक, ख्वासपुरा प्रधानाचार्य अनुराधा कलवार, उपप्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा, सीमा शेर, प्राथमिक विद्यालय कंजर बस्ती के प्रधानाध्यापक सोपाल गुर्जर, प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा के की आशा मीणा, प्राथमिक विद्यालय देवपुरा के शिवकरण बैरवा,प्राध्यापक गिरधारी शर्मा,लादूलाल मीणा,महावीर प्रसाद बडगूजर,पूजा सेन,मनीषा जैन,सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *