देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आंवा से केदारनाथ की 1000 किलोमीटर की कावड़ यात्रा कर 31 दिनों बाद रोशन गुर्जर आंवा पहुंचे इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के मुख्य सलाहकार रहे महेंद्र भारद्वाज एवं उनकी पत्नी पूर्व सरपंच शोभा भारद्वाज ने रोशन गुर्जर के इस जज्बे हौंसले को देख उसे शाबाशी दी। भाजयुमो जिला मंत्री निहाल सोनी ने रोशन गुर्जर ओर उसके साथी क्रिश का स्वागत कर रोशन की मनोकामना पूर्ण हो इसकी कामना की।







