हर घर तिरंगा अभियान के तहत पनवाड़ में निकाली तिरंगा यात्रा।

देवली/पनवाड़:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली उपखंड के पनवाड़ ग्राम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत पनवाड़ के प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि यह यात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से भारत माता और वंदे मातरम के जय घोष के साथ शुरू हुई। इसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, बालिका स्कूल तथा प्रिया पब्लिक स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं और अध्यापक-अध्यापिकाएं शामिल हुए। यात्रा हाई सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर बस स्टैंड, कुम्हार मोहल्ला, माली मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, खटीक मोहल्ला और सदर बाजार होते हुए जाता स्थान पहुंची। यात्रा के दौरान कई जगह पुष्प वर्षा हुई और पानी की व्यवस्था भी की गई। पनवाड़ गाँव भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाईचारे, एकता और अखंडता का संदेश दिया। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए यह संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल सुशीला मीणा, गजराज सिंह, राजकुमार खटीक, बाबूलाल गुर्जर, मनीषा अग्रवाल, महावीर प्रसाद माली, संपत सिंह नरूका, पानमल खटीक, महावीर आर, शैलेंद्र सिंह और कैलाश वर्मा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *