स्काउट गाइड के जिला उपाध्यक्ष एवं सी ओ स्काउट ने किया अवलोकन किया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली के तत्वाधान में आयोजित राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस पर स्काउट गाइड जिलाउपाध्यक्ष समाज सेवी नवल मंगल ने ध्वजा रोहन कर किया । स्काउट सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि इस प्रशिक्षण में निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा हे। नवल मंगल ने अपने उद्बोधन में सभी स्काउट गाइड को सेवा एवं समर्पण की भावना रखने की बात कही। शिविर में आप निर्भीक,आत्मविश्वासी बनते हो ओर पर्यावरण संरक्षण ,पॉलीथिन मुक्त अभियान में भागीदारी निभाने के लिय कहा ओर स्काउट मुख्यालय पर पंखे,लाइट, साउंड शिष्टम भेट करने पर मनीषा जैन, लाड बाई शर्मा,ज्योति सांसी का सम्मान किया। इस अवसर पर दोपहर शिविर का अवलोकन करने एवं स्काउट गाइड को संबलन प्रदान करने के लिये स्काउट सी ओ सुरेन्द्र कुमार मेहरडा शिविर में पहुंचे ओर उन्होंने सफल शिविर संचालन पर खुशी जाहिर की एवं शिविर के संदर्भ में स्काउट गाइड छात्र छात्राओं से वार्ता की। शिविर में रविवार शाम को विशाल कैंप फायर किया जाएगा जिसमें रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शिविर संचालन में खेमराज मीणा,मुकेश प्रजापति, गणपत सिंह, झिलमवती,ज्योति सांसी लाड बाई शर्मा ,इन्द्रजीत ,कमलेश नागवंश आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *