देवली में सखी सहेली द्वारा पहली बार शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, सखी सहेली देवली शाखा के द्वारा रविवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत ग्रुप अध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा ने गणपति बप्पा के दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। महिला सशक्तिकरण नीलम गुप्ता के तत्वाधान में प्रतियोगिता में महिलाओं एवं बालक ओर बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। निधि गर्ग मोनिका सुराना नीतू मंगल उषा जिंदल ने बताया आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में खेल प्रति जागरूकता तथा आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना था। ऐसे आयोजनों से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है तथा समाज में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है। प्रतियोगिता के अंत में प्रतिभागियों को प्रथम स्थान द्वितीय स्थान तृतीय स्थान निकला गया 8से 15 वाले बालिका ग्रुप में प्रथम अन्वेशा सुवालका द्वितीय शिवांशी माहेश्वरी रही। बालक ग्रुप में प्रथम कनिष्क धाकड़,द्वितीय हिमांशु सोनी रहे 15 से 30 आयु ग्रुप में प्रथम शिक्षा माहेश्वरी द्वितीय नव्या जिंदल व 30 से 45 आयु ग्रुप में प्रथम नीलू अग्रवाल, द्वितीय ममता शर्मा रही 45 से ऊपर आयु वर्ग में प्रथम मीनाक्षी नुवाल द्वितीय सरोज सिंघल रही ग्रुप द्वारा सभी को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा तथा सभी प्रतिभागियों और उपस्थित दर्शकों ने आयोजन की सराहना की। ग्रुप सदस्य बबीता गोयल नीलम मनचंदा,सुशीला गर्ग. रिंकू मंगलअनामिका, सरोज सिंघल, मोनिका जैन उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *