देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। स्थानीय राजकीय उप जिला अस्पताल में आईसीयू, ब्लड बैंक, सोनोग्राफी विशेषज्ञ, पेयजल एवं सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर मंगलवार को शहर के जन सेवा प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा प्रभारी डॉ. रविराज सिंह से मुलाकात की। शहर के उप जिला अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, आईसीयू का अभाव और चिकित्सकों की गैर-मौजूदगी निशुल्क जांच पेयजल समस्या ब्लड बैंक सोनोग्राफी दवा वितरण स्टोर मरीजों की भीड़ इत्यादि कई चिकित्सा समस्याएं बनी हुई हैं। वर्तमान राजकीय चिकित्सालय की स्थिति के अनुसार उक्त ताजा मुद्दे शहर में पिछले कई समय से चर्चाओं में बने हुए हैं पहला मुद्दा यह है कि देवली के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में आईसीयू और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है, जिसके कारण गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद ही अन्यत्र रेफर करना पड़ता है। इसके अलावा यहां ब्लड बैंक भवन तो बना हुआ है लेकिन ब्लड बैंक की सुविधा चालू नहीं हुई है तो वही चिकित्सालय में सोनोग्राफी मशीन तो है लेकिन मशीन मॉनिटरिंग करने वाले सर्टिफिकेट युक्त डॉक्टर की कमी बनी हुई है इसके अलावा पेयजल की समस्या यहां गंभीर है , सफाई कर्मियों की कमी की वजह से सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से नहीं बनी हुई है। तो वहीं अस्पताल के नए भवन को शहर से दूर स्थानांतरित करने के के मामले में लंबे समय से स्थानीय नेताओं मे राजनीति चल रही है । इन सभी बिंदुओं को मध्य नजर रखते हुए मंगलवार को देवली शहर के एक समाज सेवा मंडल ने देवली चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रवि राज सिंह से मुलाकात की इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रवि राज सिंह ने अपने कक्ष में उक्त जन सेवा प्रतिनिधि मंडल को आमंत्रित किया और बैठकर चिकित्सालय से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए समाधान हेतु विचार विमर्श किया गया। यहां चिकित्सा प्रभारी ने पहले तो उक्त प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनी और बिंदु अंकित की है। इसके बाद चिकित्सा प्रभारी ने प्रत्येक बिंदुओं पर प्रतिनिधि मंडल से विचार विमर्श किया और सहयोग की मांग की, इस पर प्रतिनिधिमंडल ने भी चिकित्सा प्रभारी को भरोसा दिलाया है कि वह सरकार द्वारा वांछित रखी जाने वाली सुविधाओं को मुहैया करवाने में अपना योगदान अवश्य देंगे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने टोंक जिले के सभी उपखंड मे सीएससी राजकीय चिकित्सालय को उप जिला अस्पताल की श्रेणी में क्रमोन्नति कर दिया गया 2 वर्ष पहले राज्य सरकार द्वारा की गई इस योजना का लाभ निवाई मालपुरा टोडारायसिंह को मिलना शुरू हो गया और यहां उप जिला अस्पताल सुविधाऐ मुहैया होना शुरू हो गई। लेकिन देवली उपखंड 2 साल बाद अभी तक उप जिला अस्पताल की मूल सुविधाओं का लाभ लेने से वंचित बना हुआ है। ऐसे हालातो को जानने के लिए देवली शहर का जन सेवा मंडल समूह ने चिकित्सा प्रभारी की समस्या सुनी और अपनी समस्याओं से चिकित्सा प्रभारी को अवगत कराया। इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से कई समस्याओं पर विचार विमर्श किए गए और उनके समाधान और सहयोग के लिए एक दूसरे की मदद किए जाने की अपील की गई। इस इस दौरान चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के अंतर्गत यहां 117 जांच परामर्श लेने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है,, इसी में कई जांच वाउचर के माध्यम से भी कराई जाती हैं। ब्लड बैंक के लिए उनके पास पूरी सुविधा उपलब्ध नहीं है इसलिए ब्लड बैंक,, वर्तमान स्थितियों में चालू नहीं किया जा सकता सोनोग्राफी मशीन तो है लेकिन,ऑथराइज्ड डॉक्टर नहीं है। पेयजल की समस्या कुछ हद तक है, इसका निस्तारण भी जल्दी से कर दिया जाएगा, सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका की मदद की जरूरत है जो पूरी तरह से नहीं मिल रही है। आईसीयु वार्ड नहीं होने के कारण एक्सीडेंटल केस और हार्ट अटैक जैसी क्रिटिकल स्थिति मे मरीजों की जान बचाने के लिए मरीजों को रेफर करना पड़ता है। चिकित्सालय में इन समस्याओं को सुनने के बाद जन सेवा प्रतिनिधि मंडल राज्य सरकार तक यह बात के लिए विचार विमर्श किया।







