देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। धार्मिक नगरी देवली महावीर दिगम्बर जैन मंदिर और धर्मशाला ट्रष्ट में में होने जा रहा है जैन मुनि श्री वैराग्य सागर जी और मुनि श्री सुप्रभ सागर जी का भव्य चतुर्मास। अभी मुनि श्री झांतला में विराजमान है जो 3 जुलाई को महावीर दिगम्बर जेन मन्दिर देवली के लिए विहार करेंगे और देवली में सम्भावित 15 जुलाई तक मंगल प्रवेश होगा जिनकी अगवानी की भव्य तैयारी शुरू हो चुकी है मुनि श्री के तत्वावधान में पूर्व में भी जैन कॉलोनी कुचलवाड़ा रोड़ पर पंचकल्याणक हो चुका है। मुनि श्री के चतुर्मास से समाज में खुशी की लहर है और मुनि श्री के आगमन की व्यवस्था में लगे है।





