देवली:-(बृजेश भारद्वाज)।निकाय चुनाव को लेकर भाजपा शहर मंडल देवली की ओर से मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर एवं निकाय चुनाव प्रभारी अनमोल सिंह तोमर ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और टिकट के संभावित दावेदारों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की।मीडिया प्रभारी सुमित गौतम ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि सभी वार्डों में भाजपा के अधिक से अधिक पार्षद जीतकर आएं, इसके लिए कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर आमजन से संपर्क बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से ऐसे उम्मीदवार का चयन किया जाएगा, जो जीताऊ और टिकाऊ हो विधायक ने कहा कि जो भाजपा का निष्ठावान ईमानदार मेहनती कार्यकर्ता है उसका ध्यान रखा जाएगा।
विधायक गुर्जर ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जीवनभर मेहनत की और इस विशाल वटवृक्ष को खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, उनके योगदान को भी ध्यान में रखा जाएगा। निकाय चुनाव प्रभारी अनमोल सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा की ओर से सभी वार्डों में सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में जिस उम्मीदवार के जीतने की संभावना अधिक होगी, उसे टिकट देने में प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही उम्मीदवार का संबंधित वार्ड का स्थानीय निवासी होना भी महत्वपूर्ण रहेगा। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित जैन, संयोजक राजेंद्र रणावत, सह संयोजक मुकेश कुमार जैन, आशीष पंचोली, मनोज शर्मा,यज्ञेश दाधीच,राकेश ओसवाल,दिनेश जैन,सुनील ग्वाला,सुरेश अग्रवाल,निवर्तमान पालिका चेयरमैन नेमीचंद जैन,अमित गौतम,शिवराज बाउजी,पूर्व चेयरमैन रतन मंगल पूर्व आईएस शिवजीराम मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन मौजूद रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद बंद कमरे में वार्डवार निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक संभावित उम्मीदवारों से अलग-अलग चर्चा की गई और उनकी दावेदारी एवं चुनावी तैयारियों को लेकर जानकारी ली गई।







