देवली :-(बृजेश भारद्वाज )। शहर में रहमतुल आलमीन हज़रत मुहम्मद ( स.) के पैदाइश के मौके पर देवली आम मुस्लिम समाज की और से Blood Donation कैंप का आयोजन! पहलवान शाह बाबा की दरगाह पर हुआ! जिसकी शुरुआत डॉ नईम अख्तर ने की विशिष्ठ अतिथि देवली उपखंड अधिकारी रूबी अंसार थी ( लेकिन वो व्यस्थ होने से शिविर में नहीं आ सकी ) इसी क्रम में डॉ मो. रोशन शेख, डॉक्टर माहिर अब्बासी ने रक्तवीरो को संबोधित करते हुए कहा कि हमें इंसानियत के तकाजे को मध्य नज़र रखतें हुए ज़्यादा से ज्यादा तादात में रक्त दान करना चाहिए। जिससे किसी जरूरत मंद की जिंदगी बच सकें। केम्प के दरमियान 34 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस अवसर पर सदर खालिक अब्बासी, एजेंसी मस्ज़िद सदर सलीम पठान,अय्यूब बाबा, अकील कुरैशी, शमी रंगरेज़, शानू फरीद अब्बासी आदि मौजूद रहे। मंच संचालन अख़्तर सेना उल्लाह खान ने किया। उक्त जानकारी समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस हारून अंसारी द्वारा दी गई है।






