सड़क पर मिला मोबाइल असल मालिक को लौटाया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज के समय मे भी ईमानदारी जिंदा है इस बात को साबित किया देवली गांव निवासी महेंद्र मेघवंसी ने। मामला कुछ यूं है कि किशनगंज पेज की बावड़ी निवासी धर्मराज मीणा का मोबाइल गुरुवार की शाम जेब से
पेट्रोल पंप चौराहे देवली पे गिर गया था। जो कि देवली गांव निवासी महेंद्र मेघवंसी को पड़ा हुआ मिला। मोबाइल पर आए कॉल को रिसीव करने पर मोबाइल मालिक को देवली थाने पर ले जाकर पुलिस की मौजूदगी में सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल मालिक ने महेंद्र का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *