मेजर ध्यान चंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शनिवार को श्री अग्रसेन शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।इसमें कुर्सी दौड़ ,तीन टांग की दौड़,मेंढक दौड़ आदि खेल प्रमुख थे। बाद में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महेश अग्रवाल ने बच्चों को खेल का महत्व बताते हुए मेजर ध्यान चंद जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य सुनीता अजमेरा,शकुंतला सिंहल, प्रियंका जैन,चंचल कंवर,ईशा मंडल,नरेंद्र सिंह,राजकुमार शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *