देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर की ज्योति कॉलोनी ऊंचा देवली की जनता ने कॉलोनी के वार्ड नंबर एक में पानी की सप्लाई अपर्याप्त होने की शिकायत जलदाय विभाग को ज्ञापन द्वारा दी गई है। जिसमें बताया गया है कि ज्योति कॉलोनी वार्ड नंबर 1 में पिछले लगभग 1 माह से पीने के पानी की सप्लाई बहुत ही कम हो रही है महिलाएं को जलापूर्ति के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गर्मी का मौसम आ चुका है पानी के लिए सभी परेशान है। लोगो ने बताया कि दो बार कार्यालय में अवगत करवाने के बावजूद उक्त समस्या का निदान अब तक नहीं हो पा रहा है। मोनू जनरल स्टोर की गली में पानी की पर्याप्त मात्रा सप्लाई करवाने की मांग की गई है। वहीं लोगों ने चेताया है कि दोबारा कार्यालय में आने पर के लिए हमें मजबूर नही होना पड़े। ज्ञापन देने वालों में नाथूलाल वैष्णव, गंगाधर शर्मा, कांता देवी, रमेश सिंह, चंद्रकांता, निर्मला व भंवरलाल जांगिड़ समेत लोग मौजूद रहे।



