देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। रविवार को देवली में पधारे पूर्व डीएसपी हेमराज चौधरी का सम्मान जिला प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने साफा ,माला पहनाकर व सोल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया इसी तरह वर्तमान डीएसपी मदन लाल ढाका का भी सम्मान किया गया। सम्मान करने वाले में लक्ष्मीकांत पारीक,शिवजीलाल चौधरी,मनीष बागड़ी, सीताराम पंचोली, जितेंद्र चौधरी,योगेंद्र राजावत आदि उपस्थित रहे। वहीं डीएसपी हेमराज ने भगवान गुरुकृपा संस्थान देवली पंहुचकर गुरूदेव मुकेश गौतम से शिष्टाचार भेंट करते हुए ज्योतिषीय परामर्श लिया। यंहा डीएसपी का स्वागत पंडित मुकेश गौतम,पत्रकार बृजेश भारद्वाज व राकेश शर्मा ने किया। इस दौरान डीएसपी हेमराज चौधरी की धर्मपत्नी भी मौजूद रही।




