देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सर्व समाज देवली की ओर से 13 सितंबर को शहर के कुचलवाड़ा रोड पावर हाउस शिव मंदिर में विराजमान भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर के लिए भव्य पदयात्रा निकाली गई। मनीष पाराशर, रामराय सोनी ने बताया कि पदयात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे नृसिंह भगवान मंदिर स्वर्णकार समाज धर्मशाला से हुई। पदयात्रा जहाजपुर चुंगी नाका, छतरी चौराहा, पेट्रोल पंप एवं कुंचलवाड़ा रोड होते हुए हनुमाननगर स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर तक पहुंचे। पदयात्रा का शहर के मुख्य बाजारों में पुष्प एवं जलपान द्वारा स्वागत किया गया। पदयात्रा के दौरान मंदिर पर ध्वज चढ़ाया गया। आयोजकों के अनुसार श्री सांवलिया सेठ मंदिर निर्माण सेवा समिति द्वारा पदयात्रियों के स्वागत एवं भोजन-प्रसादी की व्यवस्था की गई। उन्होंने श्रद्धालुओं से उक्त पदयात्रा में शामिल होने की बात कही है।




