शहीद स्मारक की दीवार भेंट चढ़ रही फोकट नेतागिरी की,अधिकारी भी नही दे रहे ध्यान।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज शहीदो की शहादत को नमन करने शहर के दर्जनों नेता व पूर्व सैनिक पहुँचे मगर वहाँ स्मारक परिसर की दुर्दशा को देखकर लोग हैरान रह गए। वहाँ के हालातो को देखकर मौजूद पूर्व सैनिकों में बहुत ही नाराज़गी
देखी गई। लोगो का कहना है कि शहर के फोकट नेताओ की वजह से शहीद स्मारक में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। उल्लेखनीय है कि एजेंसी एरिया में शहीद स्मारक की दुर्दशा पर नगर पालिका प्रशासन को भूतपूर्व सैनिकों, पत्रकारों व स्थानीय नेताओं द्वारा तीन माह पूर्व पालिका ईओ को एक माह पूर्व ही अवगत कराया है। इसके बावजूद ना ही टूटी हुई दीवार आजतक रिपेयर हुई और ना ही पानी की निकासी की उचित व्यवस्था व ना ही सुरक्षा के लिए कैमरे की व्यवस्था। बता दे कि हालात जस के तस ही बने है। लोगो ने बताया कि उक्त मामलों में तुरंत कार्यवाही नही होने पर जल्द ही आन्दोलन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *