देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के कुचलवाडा की तरफ जाने वाले मोड़ पर फेरोकवर का बार बार टूटना आमजन के लिए गंभीर समस्या बन गया है। रिपेयर करवाने के बावजूद आये दिन वापस टूटने की समस्या से राहगीरों को राहत नही मिल पा रही है। पिछले 2 साल से तो लगभग टूटता ही रहा है। जनता को काफी दिक्कतें इससे हुई है कई छोटे दुपहिया व चौपहिया वाहन यंहा से गुजरने पर फंस जाते है। जबकि इशी रास्ते से गुजरकर जन जन की आराध्या देवी भगवती बिजासन माताजी के हज़ारों की संख्या में भक्तगण दूर दूर से दर्शन को आते है। वही पास ही राजकीय उप जिला चिकित्सालय भी स्थित है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि इसका स्थाई समाधान करें।




