Deolikhabarexpress

सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए किया संवाद।

सीएम ने सरपंच भारद्वाज से पूछा-बालिका शिक्षा के लिए क्या किया ?
सरपंच ने कहा दो लाइब्रेरी बनाई,जिनमें पढ़कर दो बच्चे RAS बने।

 

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान के बेस्ट सरपंच अवॉर्ड से मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित टोंक जिले की आवां पंचायत के सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संवाद किया।भारद्वाज अजमेर संभाग से एक मात्र सरपंच हैं जिनसे मुख्यमंत्री ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की।
शुक्रवार को टोंक जिला परिषद के सभागार में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पंचायती राज जन प्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम में सरपंच भारद्वाज ने मुख्यमंत्री को वन स्टेट वन इलेक्शन के लिए बधाई दी। सभागार में टोंक कलेक्टर टीना डाबी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार मीणा,अतिरिक्त कलक्टर विनोद कुमार मीना,निवाई विधायक रामसहाय वर्मा,कई सरपंच और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने दिव्यांश से पूछा कि बालिका शिक्षा के लिए क्या काम किए ? भारद्वाज ने कहा कि छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग वातानुकूलित लाइब्रेरी बनाई,जिसमें पढ़कर दो छात्र-छात्राएं आरएएस बने।बच्चों की हौसला अफजाई के लिए हर वर्ष प्रगति की उड़ान योजना में टॉपर बच्चो को किसी पर्यटक स्थल की निशुल्क हवाई यात्रा करवाई जाती है।हर वर्ष बालिका दिवस पर गाँव की एक मेधावी छात्रा को एक दिन का सरपंच बनाकर बालिकाओं को प्रेरित किया जाता है।सांस्कृतिक आयोजनों के लिए सांस्कृतिक भवन,हेरिटेज लुक का पंचायत भवन,जयपुर शैली के डिवाइडर,राम सागर और अखनिया तालाब पर हेरिटेज़ लुक के श्मशान घाट,राजकलेश्वर तीर्थ पर ड्रेसिंग रूम युक्त महिला घाट,भीम उद्यान,मुस्लिम समुदाय के लिए हेरिटेज़ लुक का कब्रिस्तान जैसे कई काम करवायें हैं।

*उत्साह बढ़ाने वाला और प्रेरणा दायक रहा है संवाद कार्यक्रम:…

 

कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि आज मुख्यमंत्री का पंचायत राज जनप्रतिनिधियों से संवाद एवं सम्मेलन कार्यक्रम था। इसमें टोंक जिले के आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज से मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संवाद किया है। मुख्यमंत्री ने उनसे विकास कार्यों की प्रगति जानी है। यह संवाद कार्यक्रम उत्साह बढ़ाने वाला और प्रेरणादायक रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top