“गौ सम्मान आह्वान अभियान” विशाल संकीर्तन जन रैली का होगा आयोजन।

देवली में गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर उत्साह,एसडीएम को सौंपा पत्र।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली तहसील में आगामी 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले “गौ सम्मान आह्वान अभियान” की तैयारियां शुरू हो गई है। इस अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार के नाम मांग पत्र सौंपने के लिए उपखंड अधिकारी कार्यालय तक एक विशाल संकीर्तन जन रैली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तहसील के गौसेवकों ने प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में उपखंड अधिकारी को एक औपचारिक पत्र सौंपा है। इस दौरान अशोक दुबे, सोनू ग्वाला, विकास ग्वाला सहित क्षेत्र के कई प्रमुख गौसेवक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशासन से रैली के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन में सहयोग की अपील की है। गौ सेवकों का संकल्प है कि इस अभियान के माध्यम से गौ माता के सम्मान और संरक्षण की आवाज को सरकार तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *