Deolikhabarexpress

गौरव की बात: 12वीं में ट्राईओम इंस्टीट्यूट संस्थान का शानदार परिणाम।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में ट्राईओम इंस्टीट्यूट के छात्र/छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्थान के होनहार छात्र दीपिका कंवर ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। टॉपर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास ही उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा। संस्थान के निदेशक ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि ट्राईओम इंस्टीट्यूट हमेशा विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और सही दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर संस्थान में खुशी का माहौल है और सभी छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top