राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा में हुआ कन्या पूजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा में आज नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भगवान शर्मा एवं समस्त स्टाफ साथियों ने कन्याओं का पूजन कर भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं नारी सम्मान का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कन्या पूजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं के सम्मान, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के प्रति समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों, संस्कारों तथा बालिका सम्मान की भावना विकसित करना रहा। इस उपलक्ष में रिसोर्स पर्सन सुनिल कुमार जैन CBEO कार्यालय के द्वारा समस्त विद्यार्थियों को मिठाई वितरित कराई गई।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *