निःशुल्क नेत्र लैंश प्रत्यारोपण शिविर में 11 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन व 42 रोगियो को परामर्श देकर दवाईयां वितरित की।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)।जन सेवा समिति देवली एवं सहाय होस्पिटल मोती डूंगरी आई रिसर्च सेन्टर सोसाइटी द्वारा जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के आर्थिक सहयोग से आयोजित निःशुल्क शिविर लैंश प्रत्यारोपण पैन्शनर भवन तहसील परिसर देवली में किया गया है। समिति अध्यक्ष श्री कान सिंह राणावत ने बताया कि नैत्र विशेषज्ञ डाक्टर दीपांशु बंसल व रमाकांत के द्वारा आंखों के विभिन रोगो की जांच कर 42 रोगियो को परामर्श एवं दवाईयां दी गई है। उपरोक्त चयनित रोगियों में से 11 का मोतियाबिंद ऑपरेशन सहाय होस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर मे किया जाएगा। रोगियों को जयपुर ले जाने तथा वापिस लाने की व्यवस्था होगी। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि रोगियों का फोलोअप शिविर आपरेशन से एक महीने बाद किया जाएगा जिसमें आंखों की चेकिंग कर आवश्यक निर्देश देकर दवाईयां डाली जाएगी । शिविर में घीसालाल टैलर, महावीर कुमार जैन,सत्यनारायण गोयल,प्रहलाद शर्मा ,पै. स. अध्यक्ष राजैन्द्र कुमार शर्मा,शिव राम प्रतिहार,श्याम लाल पारीक ,भंवर लाल नायक, राजेंद्र शर्मा सावर ,रमेश त्रिपाठी, सुरेन्द्र सिंह नरूका, हरिदत्त शर्मा अशोक कुमार विजय , भंवर लाल शर्मा आदि ने शिविर मे सेवाएं दी है।










