भाजपा के तीन बागी कांग्रेस में शामिल,टिकिट की चाह ने बदल डाली सोच।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगर पालिका के चुनाव की सर गर्मियां तेज। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ जिंदल के नेतृत्व में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। पूर्व अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने तीनों को दुपट्टा बनाकर स्वागत किया कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में बीजेपी के पूर्व निष्ठावान व पार्टी के लिए दिन रात एक करने वाले राकेश ओसवाल को आख़िरकार मजबूर होकर कांग्रेस का दामन थामना पड़ा। उन्ही के साथ गोपाल टेलर, तिलक जांगिड़ ने भी कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद तीनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की रीति नीति पर विश्वास जताया और कहा की आने वाले नगर पालिका चुनाव में पार्टी के लिए तन मन धन से कार्य करके कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए से सहयोग करेंगे इस अवसर पर पूर्व पार्षद पंकज जैन पंकज नथिया सजग खंडेलवाल सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *