मृत्युंजय महादेव सद्गुरु आश्रम टोंक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मां भगवती का किया पूजन-अर्चन, सदगुरु श्री राजकुमार शर्मा से लिया आशीर्वाद।
* सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्र कल्याण के भाव से भक्तिमय हुआ आश्रम परिसर…
देवली/टोंक:-(बृजेश भारद्वाज)। मृत्युंजय महादेव सद्गुरु आश्रम टोंक में आज आध्यात्मिक आस्था, सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं का दिव्य वातावरण देखने को मिला। भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी ने आश्रम पहुंचकर मां भगवती का विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा परम पूज्य सदगुरु श्री राजकुमार जी शर्मा से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मां भगवती की आराधना के साथ राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति, सुरक्षा एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई। आश्रम में आध्यात्मिक वातावरण के बीच मां भगवती के प्रति श्रद्धा और सनातन परंपराओं के प्रति आस्था का विशेष भाव दिखाई दिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पूज्य गुरुदेव से भेंट कर आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मृत्युंजय महादेव सद्गुरु आश्रम भारतीय सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, आध्यात्मिक साधना और राष्ट्रहित की भावना को समर्पित एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है।

सद्गुरु आश्रम के विष्णु साहू ने बताया की इस दौरान आश्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं अजीत सिंह मेहता, भाजपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान तथा शैलेंद्र चौधरी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने आश्रम में मां भगवती के दर्शन कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। पूज्य सदगुरुदेव राजकुमार शर्मा के सान्निध्य में आश्रम में नवरात्रि के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, मां भगवती की आराधना और श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक मार्गदर्शन का क्रम जारी है। आश्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां भगवती का पूजन करते हुए गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। यह आयोजन सनातन संस्कृति की जीवंत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्र के कल्याण के प्रति समर्पण का संदेश देता है। मां भगवती की आराधना के माध्यम से समाज में सद्भाव, सेवा, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना ही ऐसे धार्मिक आयोजनों का मूल भाव है।








