देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। क्षेत्र के खेल प्रेमियों और बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए एक शानदार खुशखबरी है। देवली में खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘क्राउन शटलर्स अकादमी’ का भव्य उद्घाटन आगामी 24 जून, बुधवार को होने जा रहा है।”खेलें, प्रशिक्षण लें, उत्कृष्टता प्राप्त करें” के ध्येय के साथ शुरू हो रही इस अकादमी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवाओं को बैडमिंटन के क्षेत्र में एक नया और पेशेवर मंच प्रदान करना है।
उद्घाटन समारोह का कार्यक्रम आगामी 24 जून बुधवार को सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक क्राउन शटलर्स अकादमी, बैडमिंटन कोर्ट (अंकुर ईएनटी अस्पताल के पीछे, देवली में रखा गया है। अकादमी प्रबंधन के अनुसार, यहाँ खिलाड़ियों के लिए आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट और बेहतरीन ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। यहाँ “जुनून के साथ खेलें, उद्देश्य के साथ प्रशिक्षण लें और सीमाओं से परे उत्कृष्टता प्राप्त करें” के विजन के साथ खिलाड़ियों को प्रोफेशनल कोचिंग दी जाएगी, ताकि वे भविष्य में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। अकादमी प्रबंधन से जुड़े डॉ.गौरव व्यास ने क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों को इस ऐतिहासिक शुरुआत और चैंपियनों के उदय का गवाह बनने के लिए सादर आमंत्रित किया है। अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए अकादमी की आधिकारिक वेबसाइट www.crownshuttlersacademy.com पर विजिट किया जा सकता है या मोबाइल नंबर 7680950129 पर संपर्क किया जा सकता है।








