रोड पर बार-बार जाम लगना गंभीर समस्या,पार्किंग स्थल की महत्ती आवश्यकता।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में वाहन पार्किंग की समस्या नासूर बनती जा रही है। पार्किंग स्थल की व्यवस्था नही होने के कारण शहर में आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती गया। जिसके कारण आमजन व राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ता है। शहर के प्रबुध्द नागरिक व प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी सुरेंद्र डीडवानिया ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 11 बजे शहर के गुरुद्वारा रोड पर जो स्थिति देखने को मिली, वह अत्यंत चिंताजनक है। गुरुद्वारा रोड भीलवाड़ा एवं अजमेर से आने-जाने वाली बसों तथा आसपास के गांवों के लोगों के आवागमन का एक प्रमुख मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आम नागरिक इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग पर कुछ वाहन इस प्रकार खड़े कर दिए जाते हैं कि यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है। इसके कारण बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और आम नागरिकों, बस यात्रियों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज भी इसी अव्यवस्था के चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। गनीमत रही कि कुछ समझदार व्यक्तियों ने बीच-बचाव कर मामले को संभाल लिया और संभावित झगड़ा टल गया। लेकिन सवाल यह है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई गंभीर घटना भी घटित हो सकती है। शहर वासियों की मांग है कि संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों एव जनप्रतिनिधियों को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उचित कार्यवाही करने की जरूरत है। लोगो ने ये भी मांग की है कि गुरुद्वारा रोड पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों की पार्किंग पर उचित नियंत्रण किया जाए। बसों एवं अन्य वाहनों के सुचारु आवागमन की स्थायी व्यवस्था की जाए। सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
आवश्यकता पड़ने पर यातायात पुलिस की नियमित व्यवस्था की जाए। यह किसी व्यक्ति विशेष के विरोध का विषय नहीं, बल्कि देवली के आम नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था से जुड़ा जनहित का मुद्दा है। समय रहते व्यवस्था सुधारना प्रशासन की जिम्मेदारी भी है और सभी नागरिकों के हित में भी है। आशा है कि संबंधित अधिकारी इस समस्या पर शीघ्र संज्ञान लेकर स्थायी समाधान करेंगे, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की नौबत न आए। शहर वासियों की ये भी मांग है कि शहर में पार्किंग स्थल की महत्ती आवश्यकता है। इस पर प्रशासन को विचार करना चाहिए।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *