|

दूनी में आयोजित 17 व 19 वर्षीय आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का समापन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दूनी में आयोजित 17 वर्षीय एवं 19 वर्षीय आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। दोनों वर्ग के फाइनल मैच के साथ में हुआ जिसमें 17 वर्ष के आयु वर्ग में वनस्थली वर्सेस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरला के बीच रोचक मुकाबला हुआ जिसमें वनस्थली विद्यापीठ ने जीत दर्ज की 19 वर्ष आयु वर्ग में वनस्थली विद्यापीठ वर्सेस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दाबडदुंबा के बीच हुआ जिसमें वनस्थली विद्यापीठ ने विजय जीत दर्ज की। इस तरह से 17 आयु वर्ग एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की दोनों चैंपियंस ट्रॉफी वनस्थली विद्यापीठ ने हासिल की ।

तत्पश्चात समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी संभागियो को शील्ड एवं ट्रॉफी मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा प्रदान की गई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव शिक्षा समिति सरोली के निदेशक शिवजी लाल चौधरी एवं अध्यक्षता पूर्व प्रधान गणेशाराम जाट ने की विशिष्ट अतिथि में थाना प्रभारी हेमंत जनागल मोहनलाल जाट हेमंत अजमेर सत्यनारायण तिवारी सहित अनेक गणमान्य एवंभामाशाह मौजूद रहे एवं इस अवसर पर अनेक रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी भामाशाहों का साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर दूनी पीईईओ कैलाश वर्मा, प्रधानाचार्य महात्मा गांधी मनीष पारीक, राकेश तिवारी, प्रधानाचार्य मुकेश कुमावत भगवती,मोना कलवार, इ़ंदू प्रभा शर्मा, मनीष शर्मा सहित दोनो विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा अंत में ध्वज का अवतरण किया गया एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समापन कर भोजन ग्रहण किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *