अधिशाषी अधिकारी ने प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था एवं नाला सफाई का किया निरीक्षण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नव पदस्थापित अधिशाषी अधिकारी अमरचन्द गुर्जर द्वारा आज प्रातः नगरपालिका सफाई निरीक्षक के साथ शहर का भ्रमण किया तथा शहर की प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था देखी। अधिशाषी अधिकारी द्वारा मुख्य बाजार, बंगाली कॉलोनी क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिशाषी अधिकारी द्वारा वेस्ट वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट के पास मुख्य नालों का निरीक्षण कर सफाई निरीक्षक एवं जमादार को आवश्यक निर्देश दिये। मानसून पूर्व नाला सफाई के दौरान निकलने वाले कचरे एवं मलबे का समय पर उठाने हेतु संबंधित संवेदक को निर्देशित किया गया। इस दौरान अमरचन्द गुर्जर अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका देवली, कुलदीप सिंह शक्तावत कार्यवाहक सफाई निरीक्षक, विकास अजयपाल कार्यवाहक जमादार उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *