छात्र छात्राओं को पोक्सो एक्ट की जानकारी दी,आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में एस पी जी के तहत छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया मुख्य वार्ताकार रजिया बानो हेड कांस्टेबल क्राइम ने सभी छात्र छात्राओं को पोक्सो एक्ट की जानकारी दी और अपराध बाल अपराध के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा गुड टच बेड टच एवं मोबाइल पर फ्राड की जानकारी देते हुए इससे बचने के लिए सावधानी बरतें।

और कोई भी अपराध के बारे में पुलिस को सूचित कर अपना बचाव कर सकते हैं। इसके अलावा कांस्टेबल गायत्री ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दयाल राम मीणा शारीरिक शिक्षक रतन लाल मीणा समेत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *