श्री सांवरिया सेठ मंदिर की नींव का शिलान्यास मंडफिया की मिट्टी रखकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। हनुमान नगर के कुचलवाड़ा रोड पर जयपुर बिजली वितरण निगम कार्यालय के सामने सांवरिया सेठ मंदिर की नींव का गुरुवार को शिलान्यास किया गया। यह कार्य उत्साह और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ पं. रामेश्वर शास्त्री और अन्य विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार किया जिससे पूरा परिवेश आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। मंडफिया से आए मुख्य पुजारी कृष महाराज और आलोक महाराज ने मंडफिया की मिट्टी शिलान्यास में रखकर पूजन संपन्न किया। इस ऐतिहासिक पल की खुशी में भक्तों ने जमकर गुलाल उड़ाई और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

 

 

मंदिर निर्माण को गति देने के लिए क्षेत्र के दानदाताओं ने भी सहयोग की घोषणाएं कीं। देवली के माल मोहल्ला निवासी महेश मंगल, हिमांशु मंगल, राधेश्याम मंगल, और विष्णु मंगल की ओर से सांवरिया मंदिर के निर्माण के लिए 2 हजार फीट ग्रेनाइट देने का ऐलान किया। साथ ही विकास सुवालका ने मंदिर के लिए निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था करने की घोषणा की। इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ठाकुर रामसिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष संपत सुवालका, सचिव केपी सिंह, सह-सचिव पंकज सिंहल और कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, गौरव साहू, विप्रांश वैष्णव सहित दर्जनों सांवरिया भक्त मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भक्तों के सहयोग से यह मंदिर जल्द ही भव्य स्वरूप लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *